अर्चना चिटनिस ने दूरस्थ ग्रामों में विकास की सौगात दी, 3.72 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण के साथ समस्याओं का किया त्वरित समाधान
बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामों में आज विकास कार्यों की एक श्रृंखला का उद्घाटन और भूमिपूजन किया गया। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने अपने दौरे के दौरान करीब 3 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। श्रीमती चिटनिस ने लगभग 3.42 करोड़ रुपए के भूमिपूजन और 30 लाख रुपए के लोकार्पण कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, सड़क और सामुदायिक सुविधाओं की सौगात दी।
आस्था और सांस्कृतिक स्थलों का विकास
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने दूरस्थ गांवों के प्रवास की शुरुआत ग्राम मैथा से हुई, जहां श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। 3 लाख रुपए की लागत से मंदिर के सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया। ग्राम खारी में 15 लाख रुपए की लागत से श्री नवदुर्गा माता मंदिर की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ग्राम जम्बूपानी में 10 लाख रुपए की लागत से खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। 3 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से जम्बूपानी से पांडरी तक 2.8 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार श्रीमती चिटनिस ने ग्राम जम्बूपानी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 8 लाख रूपए की लागत से आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य और मातृ-शिशु पोषण सुविधा उपलब्ध कराई। श्रीमती चिटनिस ने 2 लाख की लागत से सुदूर उपग्राम नाचनखेड़ा फाल्या में नवनिर्मित पहुँच मार्ग का लोकार्पण कर ग्रामीणों को मुख्य सड़क से जोड़ा गया। यह मार्ग ग्रामीण आवागमन, कृषि उपज परिवहन और जीवन स्तर में सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगा।
जनसंवाद और समस्याओं का समाधान
प्रवास के दौरान विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने दूरस्थ ग्रामों में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को मौके पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा शासन की योजनाओं का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति को समय पर समाधान और सुविधाएं मिलें।
ग्रामीणों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत पर भावविभोर होकर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा ग्रामीण भाई-बहनों का यह स्नेह और विश्वास मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। यही प्रेम मुझे हर गांव के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की ऊर्जा देता है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। हमारी प्राथमिकता सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और धार्मिक स्थलों के समान विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह दूरस्थ गांवों का प्रवास केवल लोकार्पण और भूमिपूजन का अवसर नहीं था, बल्कि दूरस्थ ग्रामों में विकास की वास्तविक तस्वीर और ग्रामीणों के विश्वास की पुष्टि करने वाला एक ऐतिहासिक अभियान साबित हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, नितीन महाजन, स्वर्णसिंह बर्नेे, किरण पाटिल, ज्ञानसिंह सोलंकी, गफ्फार मंसूरी, गंगाराम अखाड़े, प्रमोद महाजन, रवि जैन, विजय राठौर, अशोक राठौर, नारायण राठौर, भीमसिंह चौहान, दत्तू महाजन, शैलेन्द्र महाजन, जयेश राउत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अर्चना चिटनिस ने दूरस्थ ग्रामों में विकास की सौगात दी, 3.72 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण


