बुरहानपुर

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत निमनदड़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत निमनदड़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
खकनार, ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा दिनांक 12 जनवरी (सोमवार) को ग्राम पंचायत निमनदड़ में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही सभी मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सलाह दी गई। शिविर में मरीजों का निःशुल्क जनरल चेकअप किया गया तथा ब्लड प्रेशर की जाँच भी निःशुल्क की गई।
यह स्वास्थ्य शिविर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा-निर्देशन में तथा हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सराहनीय प्रयास बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button