Tuesday, February 3, 2026

Creating liberating content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन...

केंद्रीय आम बजट के...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने...

रंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के...

प्रेस विज्ञप्तिरंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का...
Homeबुरहानपुरराजमाता जिजाऊ को...

राजमाता जिजाऊ को अर्चना चिटनिस ने किया माल्यार्पण, 30 लाख के विकास कार्य प्रगतिरत

राजमाता जिजाऊ को अर्चना चिटनिस ने किया माल्यार्पण, 30 लाख के विकास कार्य प्रगतिरत
बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने भारतीय नारी शक्ति की महान प्रतीक, अपने अनुशासित मातृत्व और वीरता से बाल शिवा को छत्रपति शिवाजी महाराज बनाने हेतु गढ़ने वाली पूज्य राजमाता जिजाऊ की जन्म जयंती के अवसर पर बुरहानपुर के शिकारपुरा थाना स्थित प्रतिमा पर आपने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि राजमाता जिजाऊ की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण एवं विकास हेतु विधायक विशेष निधि से 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की पूर्व में स्वीकृति दी गई है, जिन पर वर्तमान में कार्य प्रगतिरत है। इन कार्यों के अंतर्गत प्रतिमा की ऊँचाई बढ़ाना, परिसर का सौंदर्यीकरण, समीप स्थित विद्युत पोल का स्थानांतरण तथा पुलिया निर्माण शामिल है। इन कार्यों के पूर्ण होने पर यह स्थल एक प्रेरणादायी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि राजमाता जिजाऊ केवल एक माता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरणास्त्रोत थीं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बाल्यकाल में ही शौर्य, पराक्रम, स्वाभिमान और देशभक्ति के संस्कार रोपे, जिनसे हिंदवी स्वराज्य की स्थापना संभव हुई। उनका जीवन नारी शक्ति, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है। उन्होंने आगे कहा कि राजमाता जिजाऊ अपने धर्म और संस्कृति पर गर्व करने वाली स्वाभिमानी नारी थीं। उन्होंने अपने पुत्र को केवल एक राजा नहीं बल्कि एक राष्ट्रभक्त योद्धा के रूप में दीक्षित किया। उनके त्याग, तप और बलिदान की गाथा युगों तक अमर रहेगी। हम सभी का कर्तव्य है कि उनके आदर्शों को आत्मसात करें।
इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता सहित उच्च मानकों के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होगा।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राजमाता जिजाऊ के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27 स्व. परमानंद जी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम के एमआईसी हॉल में देखा गया लाइव प्रसारण बुरहानपुर । भारत के यशस्वी...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार विकास को नई ऊर्जा मिलेंगीबुरहानपुर। केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें डॉक्टर श्री मनोज जी माने बजट को लेकर जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था, तैयारियों को लेकर बैठक दायित्व सौंपे बुरहानपुर। भारतीय जनता...