Wednesday, May 27, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरआस्था, आवागमन और...

आस्था, आवागमन और विकास को मजबूती-गणपति नाका थाना से लालबाग रोड तक 50 लाख की लागत से सड़क मरम्मत व डामरीकरण कार्य का अर्चना चिटनिस की उपस्थिति में शुभारंभ

आस्था, आवागमन और विकास को मजबूती-गणपति नाका थाना से लालबाग रोड तक 50 लाख की लागत से सड़क मरम्मत व डामरीकरण कार्य का अर्चना चिटनिस की उपस्थिति में शुभारंभ
बुरहानपुर। गणपति नाका थाना से बड़ी संगत गुरुद्वारा, दरगाह ए हकीमी होते हुए लालबाग रोड तक मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखते हुए नागरिकों को तात्कालिक राहत देने के उद्देश्य से सड़क मरम्मत एवं डामरीकरण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा वार्षिक मरम्मत मद से लगभग 50 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। साथ ही इस मार्ग के स्थायी समाधान के रूप में लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से सीमेंट कांक्रीट (सीसी) सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रक्रिया प्रचलन में है। आगामी समय में स्वीकृति प्राप्त होते ही इस मार्ग का पूर्ण सीमेंटीकृत निर्माण कराया जाएगा।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ कराते हुए कहा कि जब तक स्थायी निर्माण स्वीकृत नहीं हो जाता, तब तक आम नागरिकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यह अस्थायी लेकिन आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और मजबूती से कोई समझौता न किया जाए।
श्रीमती चिटनिस ने बताया कि पूरे मार्ग पर पुरानी एवं क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के साथ नया डामरीकरण किया जाएगा। सड़क का निर्माण 3.75 मीटर चौड़ाई में होगा तथा दोनों ओर शोल्डर निर्माण भी किया जाएगा, जिससे मार्ग अधिक सुरक्षित बनेगा। यह मार्ग ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बड़ी संगत गुरुद्वारा एवं विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए हकीमी में प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से धार्मिक पर्वों, उर्स एवं गुरुपर्व के अवसर पर इस मार्ग पर यातायात का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लंबे समय से श्रद्धालुओं, पर्यटकों, स्थानीय ग्रामीणों एवं व्यापारियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि यह कार्य केवल सड़क सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसुविधा, सुरक्षा और शहर के समग्र विकास से जुड़ा हुआ है। बेहतर सड़क बनने से दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी, धूल-मिट्टी और कीचड़ से राहत मिलेगी तथा बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। दरगाह ए हकीमी एवं गुरुद्वारा बड़ी संगत आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने से शहर की सकारात्मक छवि और मजबूत होगी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मरम्मत कार्य से वर्षों पुरानी मांग को फिलहाल राहत मिली है, वहीं भविष्य में सीमेंट सड़क निर्माण से स्थायी समाधान होगा।
सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनहित और विकास की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण होने से बुरहानपुर को एक और मजबूत बुनियादी सुविधा प्राप्त होगी।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जनपद पंचायत सदस्य देवीदास पाटिल, चिंतामन महाजन, संभाजीराव सगरे, आशीष शुक्ला, रूद्रेश्वर एंडोले, चिंटू राठौर, दीपक महाजन, रूपेश लिहनकर, योगेश महाजन, अमित परमेकर, शोऐब औलिया, साहेबराव शंखपाल, चुड़ामन गोविंदा, रामू किशन, त्रयमक भगत, योगेश दुलीचंद, सौरभ यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

दिनांक:- 04 जनवरी 2026
01

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...