Wednesday, May 27, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरखकनार में ऑल...

खकनार में ऑल इज़ वेल नर्सिंग होम का शुभारंभ,

खकनार में ऑल इज़ वेल नर्सिंग होम का शुभारंभ,
आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
मध्य भारत क्षेत्र की अग्रणी स्वास्थ्य संस्था ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खकनार शहर में अपनी एक नई सैटेलाइट क्लिनिक का शुभारंभ किया। यह नई इकाई “ऑल इज़ वेल नर्सिंग होम, खकनार” के नाम से मकान नंबर 115/1, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास, खकनार में प्रारंभ की गई है।
ऑल इज़ वेल नर्सिंग होम, खकनार में आम नागरिकों के लिए एम.बी.बी.एस. डॉक्टर द्वारा निःशुल्क ओ.पी.डी. सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही यहां फार्मेसी सेवा, पैथोलॉजी सेवा, एम्बुलेंस सेवा तथा आधुनिक डे-केयर सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। नर्सिंग होम की सेवाएं प्रातः 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक संचालित होंगी।
नर्सिंग होम को आधुनिक एवं उन्नत चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जिनमें ई.सी.जी. मशीन, पेशेंट मॉनिटर, सिरिंज पंप तथा आपातकालीन परिस्थितियों के लिए इमरजेंसी क्रैश कार्ट शामिल हैं, जिससे मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके।
ऑल इज़ वेल नर्सिंग होम का उद्घाटन श्री प्रदीप जाधव (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी) तथा श्री रविंद्र महाजन (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं पूर्व विधायक, शाहपुर) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में सुश्री मंजू दादू (विधायक, नेपानगर), श्री अतुल जाधव (भाजपा युवा नेता), श्री राहुल जाधव (जिला महामंत्री, भाजपा), श्री गजेंद्र पाटिल (भाजपा युवा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि), श्री राकेश सोलंकी (जनपद अध्यक्ष, खकनार), श्री निलेश चौकसे (जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि), श्री दगड़ू चौकसे, श्री रोहन जाधव एवं श्री सोनू भावसार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री आनंद प्रकाश चौकसे ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। यह कार्यक्रम श्री कबीर चौकसे (मैनेजिंग डायरेक्टर) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत खैरनार (यूरोलॉजिस्ट) एवं डॉ. हर्षदा भंगाले (पैथोलोजिस्ट) भी उपस्थित रहे।
ऑल इज़ वेल नर्सिंग होम, खकनार के शुभारंभ से खकनार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनके नजदीक ही सुलभ, किफायती एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...