बुरहानपुर

बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित हुआ जनजाति गौरव दिवस

बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित हुआ जनजाति गौरव दिवस

बुरहानपुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक द्वारा शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री मनीष जी कुवादे, परामर्शदाता संदीप जी शर्मा, मोहन जी पवार, मनोज जी राजपूत, संस्था प्रतिनिधि मिलिन्द जी तलेकर और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और आदिवासी आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए, छात्रों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर किया गया था, जिसमें आदिवासी समुदाय के गौरव और उनकी संस्कृति को प्रदर्शित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button