Saturday, June 13, 2026

Creating liberating content

महापौर ने वर्षा ऋतु...

महापौर ने वर्षा ऋतु पूर्व प्रमुख नालों का किया निरीक्षण, समयबद्ध सफाई के...

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...
Homeबुरहानपुरजनजातीय गौरव दिवस’’

जनजातीय गौरव दिवस’’

‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’

जिले में आयोजित कार्यक्रमों में जनजातीय संस्कृति, परम्पराओं, कलाओं एवं लोक नृत्य का दिखा भव्य संगम

बुरहानपुर/15 नवम्बर, 2025/- धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष के अवसर पर ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के उपलक्ष्य में स्टेडियम ग्राउंड बुरहानपुर एवं उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय परिसर खकनार में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनमें जनजातीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परम्पराएं देखने को मिली।

“जनजातीय गौरव दिवस” के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनजातीय समुदाय की अद्भुत कला, नृत्य और परंपराओं से परिपूर्ण मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी। विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुण्डा एवं टंट्îा मामा, जन नायकों की वेशभूषा धारण कर नागरिकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। समारोह के दौरान जनजातीय संस्कृति के प्रति सम्मान, उमंग एवं उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित उपस्थितजन भी पारम्परिक नृत्यों में उत्साहपूर्वक सहभागी बने।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव संबोधन देखा और सुना। जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

बुरहानपुर में कार्यक्रम आयोजित

स्टेडियम ग्राउंड बुरहानपुर में आयोजित मुख्य समारोह में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार, सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, एसडीएम बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड़ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ का आयोजन जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान अविस्मरणीय है।

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने सभी को ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ की शुभकामनाएं दी। उन्होनंे कहा कि यह दिवस हमें जनजातीय नायकों के अदम्य साहस, परिश्रम और बलिदान की प्रेरक गाथाएं याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि जिले में ‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से 116 जनजातीय ग्रामों में निवासरत लोगों को शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को एक नई दिशा दी। उनके विचारों से प्रेरित होकर हमें सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन हेतु निरंतर प्रयास करना चाहिए।

खकनार में भी आयोजित रहा समारोह

विकासखण्ड खकनार के उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई एवं ढोल-नगाड़ों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों सहित क्षेत्रवासियों ने समारोह में सहभगिता की। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया।

इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। समारोह में नागरिकों के लिए आधार पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रही। आयोजित कार्यक्रम में नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्काे ने संतजनों, जनजातीय नागरिकों का स्वागत-सम्मान किया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये।
इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र दिये गये।

समारोह में जनप्रतिनिधिगण, जनजातीय समुदाय के प्रबुद्धजन, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती वंदना कैथल, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री भरत जांचपूरे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बुरहानपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में करीबन 2500 से अधिक जिलेवासियों ने सहभागिता की। एंकर वीओ छोटी स्क्रिप्ट बनाकर दो

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

महापौर ने वर्षा ऋतु पूर्व प्रमुख नालों का किया निरीक्षण, समयबद्ध सफाई के दिए निर्देश

महापौर ने वर्षा ऋतु पूर्व प्रमुख नालों का किया निरीक्षण, समयबद्ध सफाई के दिए निर्देश बुरहानपुर, 09 जून। आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम बुरहानपुर के महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा शहर के प्रमुख नालों का...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...