Thursday, June 4, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरबिहार और अलीनगर...

बिहार और अलीनगर विधानसभा में ऐतिहासिक

बिहार और अलीनगर विधानसभा में ऐतिहासिक विजय-अर्चना चिटनिस ने जताया जनता के प्रति आभार, कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी प्रभारी के रूप में दायित्व निभा रहीं विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बिहार और अलीनगर में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड विजय पर क्षेत्र की जनता के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है। श्रीमती चिटनिस ने बुरहानपुर के कमल तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, दिलीप श्रॉफ, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, चिंतामन महाजन, बलराज नावानी, वीरेन्द्र तिवारी, नरहरी दीक्षित, कैलाश पारीक एवं गजेन्द्र पाटिल सहित समस्त जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि अलीनगर विधानसभा से एनडीए की लोकप्रिय प्रत्याशी सुश्री मैथिली ठाकुर की प्रचंड जीत ने न केवल मिथिला की जनभावनाओं को अभिव्यक्त किया है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की नीतियों, सुशासन और विकास के संकल्प को भी दोहराया है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि यह विजय केवल प्रत्याशी की नहीं, बल्कि अलीनगर की जागरूक जनता द्वारा विकास, स्थिरता और प्रगतिशील राजनीति के पक्ष में दिए गए जनादेश की जीत है। चुनाव प्रचार के दौरान जनता से प्राप्त अपार समर्थन और विश्वास ने ऐतिहासिक परिणाम का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रवासी प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए उन्हें मिथिला की धरती पर जनता का स्नेह, सहयोग और समर्पण देखने का अवसर मिला, जिसके लिए वे हृदय की गहराई से आभार प्रकट करती हैं। उन्होंने इसे अपनी राजनीतिक यात्रा का विशेष और प्रेरणादायी अनुभव बताया।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अलीनगर के मतदाताओं, कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी एनडीए समर्थकों को इस विजय के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आने वाले समय में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निर्णायक साबित होगी। उन्होंने मिथिला की जनता का पुनः धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, प्रेम और विकास के संकल्प की विजय है। बिहार के साथ-साथ अलीनगर ने इतिहास रचा है और हमें नई ऊर्जा दी है।

दिनांक 14 नवंबर 2025
03

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...