Wednesday, February 4, 2026

Creating liberating content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन...

केंद्रीय आम बजट के...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने...

रंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के...

प्रेस विज्ञप्तिरंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का...
Homeबुरहानपुरस्थानांतरित भूमि पर...

स्थानांतरित भूमि पर 34 करोड़ की लागत से नगर निगम के नये भवन के नवनिर्माण हेतु

राज्य बीज निगम की भूमि निग़म को स्थानांतरित भूमि पर 34 करोड़ की लागत से नगर निगम के नये भवन के नवनिर्माण हेतु सीमांकन एवं लेवलिंग कार्य प्रारंभ

बुरहानपुर — नगर निगम बुरहानपुर के नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।
राज्य बीज निगम की भूमि, जिस पर नगर निगम का नया प्रशासनिक भवन प्रस्तावित है, आज विधिवत सीमांकन एवं भूमि समतलीकरण (लेवलिंग) कार्य प्रारंभ किया गया।
महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर अतुल पटेल निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू ने स्थल पर पहुँचकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अभियंता को निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण पारदर्शिता और समय-सीमा के साथ पूरा किया जाए।
महापौर जी ने कहा नगर निगम का नया भवन केवल एक संरचना नहीं होगा, बल्कि यह शहर के विकास का प्रतीक बनेगा। यहां से बुरहानपुर के नागरिकों को अधिक सुलभ, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ मिल सकेंगी।”
निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि सीमांकन की प्रक्रिया, लेवलिंग के तकनीकी पहलुओं और भावी निर्माण क्षेत्र के नक्शे का भी अवलोकन किया।
महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरणीय संतुलन एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
कार्य स्थल पर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू सहायक यंत्री अशोक पाटिल,गोपाल महाजन,नगर निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी, अभियंता, तकनीकी स्टाफ उपस्थित रहे।
भूमि सीमांकन के उपरांत शीघ्र ही भवन की नींव कार्यवाही प्रारंभ किए जाने की तैयारी की जा रही है।
बुरहानपुर नगर निगम के आधुनिक कार्यालय भवन के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। बिटिया रोड़ पर जिला चिकित्सालय के पास बीज निगम की भूमि पर 9.63 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस भवन के लिए 34 करोड़ 3 लाख रुपए की धनराशि से बनकर तैयार होगा। लंबे समय से अटका नगर निगम का नया भवन बनने में अब तेजी की उम्मीद है।
आज बिटिया रोड पर जिला चिकित्सालय के बाजू में बीज निगम की जमीन पर इंदिरा कॉलोनी के सामने यह नया भवन बनने से शहर वासियों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे समय और श्रम की बचत होगी।
इस प्रस्तावित नए नगर निगम कार्यालय के बिल्डिंग को ग्रीन पर्यावरण युक्त अनुकूल ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा पर निर्मित किया जाएगा
निगम भवन कार्यालय में निगम G+5 का निर्माण एवं गीता भवन का निर्माण फायर स्टेशन ,पार्किंग, प्रशासनिक भवन, सचिव दफ्तर आदि होंगे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27 स्व. परमानंद जी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम के एमआईसी हॉल में देखा गया लाइव प्रसारण बुरहानपुर । भारत के यशस्वी...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार विकास को नई ऊर्जा मिलेंगीबुरहानपुर। केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें डॉक्टर श्री मनोज जी माने बजट को लेकर जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था, तैयारियों को लेकर बैठक दायित्व सौंपे बुरहानपुर। भारतीय जनता...