मध्यप्रदेश

  अर्चना चिटनिस ने  नांदगांव-देवला में ग्रामीणों के साथ मनाई दीपावली

अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर के दूरस्थ ग्राम नांदगांव-देवला में ग्रामीणों के साथ मनाई दीपावली
बुरहानपुर। दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर विधायक एवं मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के ग्राम धामनगांव के दूरस्थ उपग्राम नांदगांव एवं देवला पहुंचकर ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया।
श्रीमती चिटनिस के आगमन से गांव में उत्साह और उल्लास का वातावरण छा गया। आदिवासी बच्चों ने तालियों और मुस्कानों से उनका स्वागत किया, वहीं महिलाओं ने पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर गांव में दीपों की ज्योति प्रज्ज्वलित की। पूरा गांव आतिशबाजी के साथ रोशनी, हंसी और खुशियों से जगमगा उठा। श्रीमती चिटनिस ने स्वयं अपने हाथों से मिठाई और पटाखे वितरित किए तथा बच्चों के साथ बैठकर दीप जलाए। उन्होंने बच्चों के साथ आतिशबाजी की और ग्रामवासियों को प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यह पहली बार हुआ जब किसी जनप्रतिनिधि ने उनके बीच आकर दीपावली का पर्व मनाया।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज के हर व्यक्ति के जीवन में उम्मीद, उजाला और आत्मविश्वास का संचार करने का प्रतीक है। जब हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक यह रोशनी पहुंचाते हैं, तभी दीपावली का वास्तविक अर्थ साकार होता है। उन्होंने कहा कि दीपावली स्नेह के दीपक प्रज्वलित करने का त्यौहार है। स्नेह समरस हो। हम सब साथ मिल दीपोत्सव मनाए।
श्रीमती चिटनिस ने बच्चों को शिक्षा और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जिस समाज में अंधकार की जगह ज्ञान का प्रकाश फैले, वही सच्चे अर्थों में प्रगतिशील समाज कहलाता है।
कार्यक्रम के अंत में गांव की चौपाल पर सभी ग्रामवासियों के साथ बैठकर उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आने वाले समय में बुरहानपुर का हर ग्राम आत्मनिर्भर और उज्जवल बने, यही दीपावली की सच्ची भावना है।
इस अवसर पर वीरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पाटिल, विनोद चौधरी, अरूण सूर्यवंशी, आकाश रोखुंडे, रूद्रेश्वर एंडोले, दिवाकर सपकाले, फिरोज तड़वी, प्रफुल राखोंडे, गजानन पाटिल, दादू भुरेसिंह, लक्ष्मण पटेल एवं जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button