Saturday, April 4, 2026

Creating liberating content

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे...

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे की आराधना बुरहानपुर के मैथोडिस्ट चर्च शानवारा में गुड फ्राइडे...

महापौर ने डिजिटल माध्यम...

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52...

मराठी में नन्हीं जानकी...

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत...

संस्कार और भक्ति का...

संस्कार और भक्ति का संगम: विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा भगवद गीता...
Homeमध्यप्रदेशअर्चना चिटनिस ने...

अर्चना चिटनिस ने पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

अर्चना चिटनिस ने पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
बुरहानपुर। पुलिस लाइन बुरहानपुर में आयोजित पुलिस शहीद स्मृति दिवस कार्यक्रम में लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सहभागिता कर अपने कर्तव्य पथ पर शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में पुलिस बल द्वारा राष्ट्र सेवा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस के ये वीर सिपाही केवल वर्दीधारी कर्मी नहीं, बल्कि समाज की शांति और सुरक्षा के प्रहरी हैं। उनके त्याग, शौर्य और अदम्य साहस से ही हम सभी सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और देशभक्ति का जो उदाहरण हमारे पुलिस बल ने प्रस्तुत किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
श्रीमती चिटनिस ने शहीद परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और शासन, दोनों ही इन वीर सपूतों के परिवारों के साथ सदैव खड़े हैं। पुलिस शहीदों का बलिदान हमारे लिए केवल स्मृति नहीं, बल्कि प्रेरणा है कि हम अपने-अपने क्षेत्र में समर्पण और निष्ठा से कार्य करें। समाज की सुरक्षा और प्रगति, इन्हीं मूल्यों पर आधारित है।
इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, कलेक्टर हर्षसिंह, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, बलराज नावानी, संभाजीराव सगरे, सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा “अमर जवानों” की स्मृति में धुन बजाई गई और मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

दिनांक :- 21 अक्टूबर 2025
03

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे की आराधना

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे की आराधना बुरहानपुर के मैथोडिस्ट चर्च शानवारा में गुड फ्राइडे की आराधना का आयोजन किया गया, जिसका संचालन रेव्ह. विजय के. लाल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर यीशु मसीह के क्रूस पर कहे गए...

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52 लाख बजट प्रस्तुत किया गया

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52 लाख बजट प्रस्तुत किया गया बुरहानपुर — माननीय महापौर महोदय द्वारा नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह बजट...

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत दिखा अपनत्व

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत दिखा अपनत्व सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के निवास पर आत्मीय स्वागतबुरहानपुर। मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल के बुरहानपुर प्रवास ने...