बुरहानपुर

आत्म निर्भर भारत

आत्म निर्भर भारत अभियाान अंतर्गत 25 सितंबर से 25 दिसंबर25 तक होगें आयोजन
स्वदेशी वस्तुओं का उत्पदानएवं उपभोग हो व इसका भाव जागृत होना चाहीए. श्री योगेशजी मेहता
बुरहानपुर। भारत में स्वदेशी वस्तुओ का उत्पादन हो,स्वदेशी वस्तुओ का उपभोग हो ओर हर भारतीय के मन में स्वदेशी का भाव जागृत हो , यहि मार्ग भारत को आत्म निर्भर बनाएगा और 2047 में विकसीत भारत का निर्माण हम कर पाएगें। इसे लेकर आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर पंण्डित दिनदयालजी उपाध्याय की जयंती से प्रारम्भ होकर 25 दिसंबर 2025 तक चलाया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ श्री योगेशजी मेहता एक प्रेसवार्ता में कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज मोन,जिला महामंत्री चिंतामन महाजन,अजा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान,पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष सुनिल वाद्ये ,भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी राकेश कुमार पुर्वे उपस्थित थे।
प्रदेश संयोजक श्री योगेशजी मेहता ने बताया कि 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नेरेन्द्र मोदी जी द्वारा घोषणा की गई कि हमे स्वदेशी की और बढना होगा। इसे लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आत्म निर्भर संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, इसी से भारत में वस्तुओ का निर्माण करना होगा। हम विदेशो पर निर्भर नही रह सकते है,क्योकि हमने देखा है 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रद्वेय अटलबिहारी वाजपेयी जी ने जब पोखरण परमाणु विस्फोट किया था तब पश्चिमी देशो ने कई प्रतिबंध लगाए थे। विश्व के यह सशक्त देश नही चाहते की भारत आत्म निर्भर बने। युद्वकाल में भी विदेशो पर निर्भर रहा नही जा सकता ,इसलिए स्वदेशी का मंत्र ही अपनाकर भारत आत्म निर्भर और विकसीत राष्ट्र बन सकता है।
श्री मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल में भरत का विदेशी मुद्रा भंडार बहुत बडा है। यहि नही आधुनिक भारत के निर्माण के लिए तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हे। पनडुब्बी से लगाकर रक्षा के क्षेत्र वायुयान तेजस तक के निर्माण में भारत आगे बड रहा है। तेजस अब सेना में शामील होने को तैयार है। भारत को हर घर स्व्देशी-घर घर स्व्देशी के भाव के साथ आत्म निर्भरता की और बडना होगा। विदेशी सामनो के बदले भारत मे निर्माण किए गए और भारत का श्रम पसीना लगा सामन भारतीय है, इसे अपनाकर भारत आत्म निर्भरता से विकसीत राष्ट्र बनकर विश्व में उभरेगा। आपने क्लिटीकल मिनील्स मिशन से लगाकर आधुनिकता के अनेक मापदंड को प्रस्तुत करते हुवे स्वदेशी अपनाने की बात की।
प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि 25 सितंबर से प्रारम्भ आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत किए गए कार्यक्रमो की जानकारी दी। उन्होने कहा कि इसी के अंतर्गत बुरहानुपर एवं नेपानगर का सम्मेलन भी आयोजीत कर व्यपारी बंधुओं सहित समाजीक क्षेत्र में काम करने वालो को जीएसटी सहित आत्म निर्भरता पर जानकारी विस्तार पुर्वक दी गई। उन्होन ने कहा कि हर भारतीय को स्वदेश में बनी हुई चिजो को खरीदना चाहीए,यह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आव्हान है। उनके आव्हान को सारी दुनिया स्वीकार करती है और बताए मार्ग पर चलती है। हम भी प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर हमारे बुरहानपुर में बनी हुई चिजो का उपश्यागे करें और हमारे देश में बनी हुई चिजो का उपयोग करे। स्वदेशी के भाव को आत्मसात करें तथा हमारे आचरण में हमारे व्यवहार में और दैनिक उपयोग में आने वाली चिजो को स्वदेशी के रूप में खरीदेगें तो आने वाले समय में हमारा देश आत्म निर्भर व स्वालंबी बनेगा , और विकसीत बलनेगा। उपरेाक्त जानकारी भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी राकेश कुमार पुर्वे ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button