बुरहानपुर

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के राजघाट पर “सेवा मेरा योगदान

“सेवा ही संकल्प”

महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के राजघाट पर “सेवा मेरा योगदान” के माध्यम से “स्वच्छ विधानसभा अभियान” के अंतर्गत विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं सफाई अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारीगण तथा नागरिकगण उपस्थित रहे।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “जनसेवा से राष्ट्रसेवा” के 25 वर्षों की सतत सेवा से प्रेरणा लेकर आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नगर निगम टीम एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

राजघाट के द्वार के पास तथा पुल के सामने कोटवाल के किनारे स्थित CTU (Cleanliness Target Unit) पर श्रमदान करते हुए घाट की सीढ़ियों, परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सघन सफाई की गई। घाट एवं नदी के जल में पड़ी प्लास्टिक, कपड़े, फूल-मालाओं सहित अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर साफ किया गया तथा कचरे का विधिवत निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

अभियान के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करने तथा धार्मिक सामग्री को नदी में प्रवाहित न करने की अपील की गई।

आइए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाएं।

✨ स्वच्छ घाट – पवित्र ताप्ती – हमारी सामूहिक जिम्मेदारी।

सेवाहीसंकल्प सेवामेरायोगदान स्वच्छविधानसभा स्वच्छभारत श्रमदान #

स्वच्छघाट पवित्रताप्ती

गांधी_जयंती लालबहादुरशास्त्री

बुरहानपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button