बुरहानपुर

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 25 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया नेहरू स्टेडियम

“विकसित भारत 2047 बुरहानपुर” की थीम पर प्रज्ज्वलित किए गए 25 हजार मिट्टी के दीये

बुरहानपुर/17 सितंबर/- सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार शाम नेहरू स्टेडियम, बुरहानपुर में “विकसित भारत 2047 बुरहानपुर” की थीम पर 25 हजार आशीर्वाद के मिट्टी के दीये प्रज्ज्वलित किए गए। हजारों दीपों से जगमगाता नेहरू स्टेडियम विकास, सेवा, संकल्प और जनभागीदारी का जीवंत संदेश देता नजर आया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने स्नेह एवं आत्मीयता के साथ आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जिला अध्यक्ष श्री मनोज माने, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सचिव उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं जिला नोडल अधिकारी सेवा संकल्प अभियान श्री प्रबल सिपाहा, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एडीएम श्री सृजन वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। 25 हजार दीपों की यह रोशनी बुरहानपुर की सामूहिक भावना, जनभागीदारी और विकसित भारत 2047 के संकल्प का प्रतीक बनी।

इसी कड़ी में जिले के आइकॉनिक स्थलों- राजा जयसिंह की छतरी, राजघाट, स्वामी नारायण मंदिर, रोकड़िया हनुमान मंदिर, इच्छादेवी माता मंदिर, बड़ी संगत गुरुद्वारा, दरगाह-ए-हकीमी, मोहना संगम, शिव मंदिर असीरगढ़, मोती माता मंदिर लोखंडिया, राधावल्लभ मंदिर, स्वामी नारायण मंदिर एवं आवास योजना के हितग्राहिगणों के घर पर भी आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वहीं ग्रामीण एवं नगरीय निकायों के मुख्य चौराहों एवं स्थानों पर भी आशीर्वाद दीया कार्यक्रम आयोजित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button