Wednesday, May 27, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरभीषण गर्मी को...

भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पक्षियों के लिए जल एवं आहार की व्यवस्था हेतु थाना परिसर में लगाए गए सकोरे (मिट्टी के पात्र)

भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पक्षियों के लिए जल एवं आहार की व्यवस्था हेतु थाना परिसर में लगाए गए सकोरे (मिट्टी के पात्र)

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना परिसरों में की गई पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था

सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता भी हमारी जिम्मेदारी हैपुलिस अधीक्षक

बुरहानपुर, दिनांक 16 मई 2026 को जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी एवं तापमान को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना परिसरों में पक्षियों के लिए जल एवं आहार की विशेष व्यवस्था की गई। पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए थाना परिसर में मिट्टी के सकोरे (जल पात्र) एवं दाना पात्र लगाए गए, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पेयजल एवं भोजन उपलब्ध हो सके।

इस पहल के अंतर्गत थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल एवं स्टाफ द्वारा थाना परिसर में पक्षियों के लिए जल एवं आहार की व्यवस्था हेतु थाना परिसर में सकोरे (मिट्टी के पात्र) में स्वच्छ पानी भरकर रखा गया तथा पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना डालने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि भीषण गर्मी का प्रभाव केवल मानव जीवन पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी पड़ता है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, दुकान एवं प्रतिष्ठानों के बाहर पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था करें, जिससे जीवों की रक्षा हो सके और पर्यावरण के प्रति मानवीय संवेदनाएं विकसित हों।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा निरंतर पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय सेवा के कार्य जारी हैं

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...