Sunday, May 31, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरचतुर्वेदी की जयंती...

चतुर्वेदी की जयंती पर पत्रकारों का सम्मान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

चतुर्वेदी की जयंती पर पत्रकारों का सम्मान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

बुरहानपुर :- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, महान कवि और ‘एक भारतीय आत्मा’ के नाम से विख्यात पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती शनिवार को जनपद कार्यालय में गरिमामय ढंग से मनाई गई। दोपहर 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील ने पंडित चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

​पत्रकारिता के आदर्शों पर चलने का आह्वान
​इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रदीप पाटील ने माखनलाल चतुर्वेदी के जीवन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि पंडित जी ने अपनी लेखनी से न केवल देशप्रेम की अलख जगाई, बल्कि पत्रकारिता को नैतिकता और राष्ट्रवाद का नया आयाम दिया। पाटील ने वर्तमान दौर के पत्रकारों से आह्वान किया कि वे पंडित जी के उच्च आदर्शों और निर्भीक पत्रकारिता के मार्ग का अनुसरण करें, ताकि समाज को सही दिशा मिल सके।

​पत्रकारों का पुष्पमाला से सम्मान
​कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान करते हुए उपस्थित सभी पत्रकारों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य को सामने लाना ही पत्रकारिता का धर्म है और पंडित माखनलाल चतुर्वेदी इसके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं।

​आयोजन में मुख्य रूप से जनपद सीईओ संजय सिंह, देवानंद पाटिल, दिवाकर सापकले, निखिलेश महाजन और बट्टू यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार जगत की हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें ​बंटी नागोरी, सुनील अग्निहोत्री, शहाबुद्दीन, बनवारी मेटकर ​शकील खान, सोहेल अहमद, शेख वसीम, मोहम्मद इमरान
​कन्हैया पाटिल, संतोष पाटिल, शेख सत्तार, विनोद लौंढे ​राहुल इंगले, दीपक सोहले, ईश्वर यादव, मोहम्मद वसीम ​रितेश भावेशकर
​सहित अन्य गणमान्य नागरिक और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में जनपद प्रशासन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...