बुरहानपुर

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी और एलेन का शंखनाद, 23 मार्च से शुरू होगा नया सत्र

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी और एलेन का शंखनाद, 23 मार्च से शुरू होगा नया सत्र
शहर की सुप्रसिद्ध संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी और एलेन द्वारा संयुक्त रूप से इंदिरा कॉलोनी स्थित गोविन्दजीवाला ऑडिटोरियम में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक विद्यार्थी एवं उनके पालक उपस्थित रहे।
इस सेमिनार में एलेन के PNCF डिवीजन के शिक्षक शुभम डांडक द्वारा बताया गया कि विगत 3 वर्षों से किस तरह से एलेन छठवीं से दसवीं तक PNCF के तहत ट्रायम्फल आर्च अकादमी के साथ मिलकर काम कर रहा है एवं किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की जल्दी तैयारी शुरू करने के महत्व को बताया।
ढक्कन वाला कुआ, इंदौर के एलेन सेंटर से आए गणित के वरिष्ठ अध्यापक कैनन गुप्ता ने JEE एवं एवं बॉटनी के वरिष्ठ अध्यापक अक्षत समाधिया ने NEET की तैयारी हेतु विशेष मार्गदर्शन दिया एवं एलेन के सीनियर डिवीजन के शिक्षकों से परिचय भी करवाया।
कार्यक्रम में उपस्थित पालकों एवं विद्यार्थियों ने अनेक तरीके के प्रश्न पूछे जिसके उत्तर संस्था सचिव श्रीमती नम्रता पटेल द्वारा दिए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित पालकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रश्न उत्तरी का आयोजन गया जिसमें एलेन कॉर्डिनेटर अजय पाटिल एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों एवं पालकों से विषय आधारित प्रश्न पूछे एवं सही उत्तर देने वाले को शाला द्वारा उपहार दिया गया।
संस्था चेयरमैन श्री कमलेश पटेल द्वारा बताया गया कि एलेन बुरहानपुर जिले के लिए सौगात की तरह हैं। संस्था प्राचार्य डॉ मनुभाई पटेल ने बताया कि ट्रायम्फल आर्च एकेडमी और एलेन के अकेडमिक कोलैबोरेशन से अब प्रतियोगी परीक्षा जैसे JEE, NEET की तैयारी हेतु शहर के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। अब अपने शहर बुरहानपुर और अपने परिवार के बीच रहकर ही विद्यार्थी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का लाभ उठा कर अपने सपनों को नई उड़ान दे सकते है।
स्थान: बुरहानपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button