Wednesday, June 3, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरसेवासदन महाविद्यालय में...

सेवासदन महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद 2026 का सफल आयोजनभारत


सेवासदन महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद 2026 का सफल आयोजनभारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्टीय सेवा योजना निदेशालय, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में सेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर द्वारा ’आपातकाल के पचास वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ विषयक जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का कार्यक्रम सेवा सदन शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के गायन के साथ हुआ। विकसित भारत युवा संसद के जिला नोडल अधिकारी एवं महाविद्यालय के रासेयो अधिकारी डाॅ. राजेश काले ने युवा संसद की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए बताया कि बुरहानपुर जिले के समस्त महाविद्यालय के कुल 40 विद्यार्थियों ने युवा संसद भाग लिया। प्राचार्य डाॅ. एस. एम. शकील ने अपने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा संसद का मुख्य उद्देश्य देश की भावी पीढ़ी को लोकतंत्र की जड़ों से जोड़ना और उन्हें संसदीय प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। अध्यक्ष श्रीमती वीरेन्द्रसिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा संसद से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होगा, उनमें नेतृत्व क्षमता और आत्मविष्वास बढे़ेगा साथ ही साथ उनकी आलोचनात्मक सोच भी विकसित होगी। वे नागरिक चेतना और अपनी सहिभागिता को समझते हुए सहिष्णुता के साथ काम करेंगे। युवा संसद में सभी प्रतिभागियों ने आपातकाल के पचास वर्ष, भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर तथ्यात्मक, तार्किकता एवं प्रमाणिकता के साथ अपनी बात रखते हुए सदन का ध्यान आकर्षित किया। निर्णायक मण्डल में सर्वश्री डाॅ. सुरेन्द्र जैन, अध्यक्ष हिन्दी विभाग, डाॅ. हर्षद दीक्षित प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल, डाॅ. राहुल राठौर प्राचार्य प्रबंधन महाविद्यालय, तृप्ति दीदी प्रजापति ब्रहमकुमारी आश्रम, राजिका बोथरा एन.जी.ओ. संचालिका ने अपनी महती भूमिका निभायी। चयन समिति के प्रो. कमलेश देपाले, प्राध्यापक - शास. महा. बुरहानपुर, प्रो. ज्योति चौधरी, जाकिर हुसैन , प्रो. अशोक कुमार यादव - सांइस काॅलेज, प्रो. प्रकाश इंगले - स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय ने पांच विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय युवा संसद हेतु चयन किया है जिनमें अंजलि मिश्रा, नंदिनी मौर्य, चेतन जाधव, रौनक पाटिल, मृदुला पाटिल रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गये जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला ने हर्ष व्यक्त कर बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ. सुनील दीक्षित ने एवं आभार डाॅ. राजेश काले ने व्यक्त किया।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...