मध्यप्रदेश

श्रीमती सरिता भगत बनी प्रदेश महासचिव

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस का मजबूत कदम : श्रीमती सरिता भगत बनी प्रदेश महासचिव

बुरहानपुर : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देश पर एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के द्वारा श्रीमती सरिता भगत को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव नियुक्त किया गया है।

श्रीमती सरिता भगत एक समर्पित, निष्ठावान और संघर्षशील कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने, महिला सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्य किया है।

उनकी इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकू तक, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री रविंद्र महाजन, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव, श्री हमीद कई, पूर्व विधायक श्री ठाकुर सुरेंद्र सिंह …………….सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती सरिता भगत अपने अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button