Wednesday, February 4, 2026

Creating liberating content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन...

केंद्रीय आम बजट के...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने...

रंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के...

प्रेस विज्ञप्तिरंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का...
Homeबुरहानपुरबुरहानपुर आयुर्वेद महाविद्यालय...

बुरहानपुर आयुर्वेद महाविद्यालय से 73 विद्यार्थी बनेंगे डॉक्टर, अर्चना चिटनिस

अब हर वर्ष बुरहानपुर आयुर्वेद महाविद्यालय से 73 विद्यार्थी बनेंगे डॉक्टर, अर्चना चिटनिस के प्रयास रंग लाए
बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग नईदिल्ली द्वारा बुरहानपुर के पंडित शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय को बड़ी सौगात मिली है। आयोग ने बीएएमएस पाठ्यक्रम की सीटें 50 से बढ़ाकर 60 करने की अनुमति प्रदान की है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) सहित कुल 73 सीटों को स्वीकृति दी गई है। अब महाविद्यालय में देश, राज्य एवं बुरहानपुर के छात्र-छात्राओं को इसी सत्र में चल रही काउंसलिंग से प्रवेश मिल सकेगा और वह चिकित्सक बन सकेंगे। 73 सीट की मान्यता मिलने पर श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, केन्द्रीय राज्य आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय हैं कि श्रीमती अर्चना चिटनिस ने महाविद्यालय के सत्र 2024-25 मान्यता पुनः बहाल कराई थी।। जिसके बाद श्रीमती चिटनिस सीट संख्या में वृद्धि के लिए लागतार प्रयासरत रही। श्रीमती चिटनिस महाविद्यालय और अस्पताल में अधोसंरचना, शिक्षण सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर सतत प्रयत्नशील रही। जिसके बाद महाविद्यालय की अधोसंरचना, शिक्षण सुविधाओं एवं आवश्यक मानकों को बेहतर किया गया, जिसके बाद आयोग द्वारा सत्र 2025-26 की मान्यता लगातार जारी रखी। तत्पश्चात सीट वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की जा सकी है।
ज्ञात हो कि पूर्व में बुरहानपुर के पंडित शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय की आवश्यक मापदण्डों की पूर्ति न होने के कारण निरस्त हो गई थी। जिसके बाद श्रीमती अर्चना चिटनिस ने पुनः प्रवेश मान्यता को लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार सहित संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर महाविद्यालय की मान्यता निरंतर बनी रहे इस हेतु अनुरोध किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं मंत्री इंदरसिंह परमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित और आवश्यक मापदण्डों की पूर्ति करने के निर्देश दिए, तत्पश्चात मापदण्डों की पूर्ति होने के बाद भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, आयुष मंत्रालय नई-दिल्ली को अपील की गई थी और महाविद्यालय की मान्यता पुनः बहाल हो सकी थी।

दिनांक:- 10 अक्टूबर 2025
02

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27 स्व. परमानंद जी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम के एमआईसी हॉल में देखा गया लाइव प्रसारण बुरहानपुर । भारत के यशस्वी...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार विकास को नई ऊर्जा मिलेंगीबुरहानपुर। केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें डॉक्टर श्री मनोज जी माने बजट को लेकर जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था, तैयारियों को लेकर बैठक दायित्व सौंपे बुरहानपुर। भारतीय जनता...