Friday, May 29, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरकेंद्रीय बजट 2026-27...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा
प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

  • आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार
  • विकास को नई ऊर्जा मिलेंगी
    बुरहानपुर। केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है, जो अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। बजट में बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं निश्चित रूप से देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। बजट में छोटे उद्योगों के लिए 2 हज़ार करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य की बात करें तो दवा बनाने के लिए बायो फार्मा स्कीम लाई गई है। वही छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित होंगे। देश दृढ़ता के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की और तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीबों सहित हर वर्ग पर हमारी सरकार का फोकस है। बजट नवाचार, विनिर्माण और रोजगार को नई गति देने के साथ ही कृषि, ग्रामीण विकास, अवसंरचना, पर्यटन, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाते हुए विकास भी, विरासत भी के मंत्र को साकार करेगा। बजट ठोस नीतियों और परिणामोन्मुख दृष्टि के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती से आगे बढ़ाता है।
    भारत के उज्जवल भविष्य का बजट
    सांसद ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी एवं करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला तथा भारत के उज्जवल भविष्य का बजट है। हेल्थ सेक्टर में नए प्रयोग, नए प्रोजेक्ट्स और AVGS जैसे उभरते सेक्टर्स में कंटेंट राइटर्स व युवाओं के लिए अवसर पैदा करने की योजना इस बजट को खास बनाती है।बजट में युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए सरकार ने ठोस रोडमैप पेश किया है।
    बजट में भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और पर्यटन के माध्यम से रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। इससे देश की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी। साथ ही खेलो इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रावधानों से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिलेंगे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...