Tuesday, February 3, 2026

Creating liberating content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन...

केंद्रीय आम बजट के...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने...

रंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के...

प्रेस विज्ञप्तिरंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का...
Homeबुरहानपुरप्राचीन स्वामीनारायण मंदिर...

प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में भगवान हरि कृष्ण महाराज के 155वें पाठ उत्सव


बुरहानपुर जिले के सीलमपुर स्थित प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में भगवान हरि कृष्ण महाराज के 155वें पाठ उत्सव को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। क्या है इस आयोजन की खासियत और क्यों यह मंदिर पूरे देश में आस्था का केंद्र है, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।

VO–1
बुरहानपुर जिले के सीलमपुरा स्थित प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में भगवान हरि कृष्ण महाराज के 155वें पाठ उत्सव को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यहाँ विराजमान लक्ष्मी नारायण देव की प्रतिमा की स्वयं भगवान स्वामीनारायण ने छह माह तक पूजा-अर्चना की थी और बाद में यही पावन प्रतिमा बुरहानपुर के हरि भक्तों को प्रदान की गई थी।
23 जनवरी को पाठ उत्सव का शुभारंभ सत्संग के साथ होगा, जिसके बाद ताप्ती नदी के राजघाट पर पूजन-अर्चन, भगवान स्वामीनारायण का नौका विहार और कलश यात्रा निकाली जाएगी,“यह मंदिर अत्यंत प्राचीन और दिव्य महत्व वाला है। 155वाँ पाठ उत्सव भक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति का अवसर है। सभी हरि भक्तों से आग्रह है कि अधिक संख्या में आकर कथा और सेवा का लाभ लें।”
– शास्त्री चिंतनप्रियदासजी


24 से 26 जनवरी तक प्रतिदिन शाम को भक्त चिंतामणि की कथा का आयोजन किया जाएगा। 25 जनवरी को प्रातः मंगला आरती के पश्चात भगवान लक्ष्मी नारायण देव एवं हरि कृष्ण महाराज का विशेष अभिषेक फलो के रस, दूध, दही, शक्कर और केसर से किया जाएगा। मान्यता है कि इस अभिषेक के जल से गंभीर रोगों से मुक्ति मिलती है। अभिषेक के पश्चात भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे और संध्या काल में शकोत्सव आयोजित होगा, जिसमें सभी हरि भक्त महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। 26 जनवरी को कथा की भव्य पूर्णाहुति के साथ आयोजन का समापन होगा,“शकोत्सव में होने वाले अभिषेक की बहुत बड़ी मान्यता है। श्रद्धा से ग्रहण किया गया यह पावन जल भक्तों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। सभी भक्तों से इस आयोजन में शामिल होने का अनुरोध है।”

– हरिभक्त पंकज शाह

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27 स्व. परमानंद जी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम के एमआईसी हॉल में देखा गया लाइव प्रसारण बुरहानपुर । भारत के यशस्वी...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार विकास को नई ऊर्जा मिलेंगीबुरहानपुर। केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें डॉक्टर श्री मनोज जी माने बजट को लेकर जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था, तैयारियों को लेकर बैठक दायित्व सौंपे बुरहानपुर। भारतीय जनता...