Wednesday, June 3, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरएसआईआर कार्य को...

एसआईआर कार्य को बनाएं प्राथमिकता, कोई वास्तविक मतदाता न छूटे-अर्चना चिटनिस

एसआईआर कार्य को बनाएं प्राथमिकता, कोई वास्तविक मतदाता न छूटे-अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के शाहपुर, सिंधी बस्ती एवं इतवारा में विभिन्न वार्डांे जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज सेवियों की एसआईआर जन जागरण को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित किया। इस दौरान महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, चिंतामन महाजन, वीरेन्द्र तिवारी, कैलाश पारीख, बलराज नावानी, संभाजीराव सगरे, गोपाल चौधरी, रूद्रेश्वर एंडोले, रवि काकड़े, चिंटू राठौर, धनराज महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती चिटनिस ने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि कोई वास्तविक मतदाता छूट न जाए। किसी ऐसे व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न जुड़े जो मतदाता बनने के योग्य नहीं है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि एसआईआर का काम निर्वाचन आयोग का है और वह अपने स्तर पर इसको करेगा, लेकिन हमें भी अपने स्तर पर इस काम में सहभागिता कर निर्वाचन आयोग की सहायता करनी है। एसआईआर के काम के लिए प्रतिदिन दो घंटे का समय नियमित रूप से निकालें। सभी अपने वार्ड के प्रत्येक बूथ पर रोजाना जाएं। यह देखें कि उनके क्षेत्र के कौन-कौन से मतदाता काम के सिलसिले में बाहर गए हैं, किन की मृत्यु हो चुकी है और कौन सा मतदाता बाहरी है। यदि आपकी जानकारी में ऐसे प्रकरण आते हैं, कि किसी एक व्यक्ति का नाम अनेक जगहों पर मतदाता सूची में दर्ज है, तो इस बात को निर्वाचन आयोग की जानकारी में लाएं और यह सुनिश्चित कराएं कि उस मतदाता का नाम एक ही स्थान पर रहे।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया ही किसी भी अनियमितता को रोकने और मतदाता सूची को स्वच्छ, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने का सबसे शक्तिशाली माध्यम है। प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची चुनाव प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण औजार है। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं का सर्वे करें। इस दौरान इस बात के लिए प्रयास करना है कि कोई भी वास्तविक मतदाता छूट न जाए। जिन युवाओं की आयु मतदाता बनने की हो चुकी है, उनके नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में जुड़ जाएं। इसके अलावा जिन परिवारों में शादियां हुई हैं और बाहर से बहुएं आई हैं, उनके नाम भी मतदाता सूची में जुड़वाना है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी सतर्कता के साथ इस बात का भी ध्यान रखना है कि किसी बाहरी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ न पाए। अगर कोई ऐसा प्रकरण जानकारी में आता है, तो तत्काल उस पर आपत्ति दर्ज कराएं। उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया और उसके विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी।
श्रीमती चिटनिस ने नागरिकों से आग्रह किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर अपना व अपने परिवार का गणना प्रपत्र भरकर एवं उस पर हस्ताक्षर कर जल्द से जल्द जमा करें। बीएलओ को सहयोग करें व आवश्यक जानकारी देवे।

दिनांक:- 17 नवंबर 2025
01

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...