नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री ने समस्त महापौर निगम आयुक्त एवं संयुक्त संचालकों की समीक्षा बैठक ली
बैठक में बुरहानपुर नगर निगम महापौर और आयुक्त हुए शामिल
बुरहानपुर — मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास में आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में भोपाल में आज प्रदेश के सभी महापौर निगम आयुक्त एवी संयुक्त संचालकों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई
यह बैठक शासन द्वारा पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों जिसमें सभी निगम को अपने-अपने स्थानीय स्रोतों से आए वृद्धि के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने को लेकर किए गए प्रयासों के संबंध में गहन समीक्षा बैठक माननीय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के अध्यक्षता में आहुत की गई
इस बैठक में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने सम्मिलित होकर निगम के की आय वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी प्रस्तुत की गई
जिसके अंतर्गत उन्होंने बताया कि वर्षों पुरानी संपत्ति कर की दरों में युक्ता युक्त 20 प्रतिशत की वृद्धि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं सीवरेज सेवाओं के उपभोक्ता प्रभार प्रभावशील कर आय बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं इसी प्रकार निगम के रिकॉर्ड में 18000 जल नल कनेक्शन थे अब जल आवर्धन योजना में 38000 कनेक्शन वर्तमान में दिए जाकर इन नए जल नल कनेक्शन की ई नगर पालिका आईडी बनाने का कार्य पूरा कर 10 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा नए कनेक्शन की वृद्धि से जलकर की वसूली 2 गुना ली जाएगी विगत तीन वर्षों से निगम की कुल राजस्व आय 6 करोड़ 56 लाख थी सतत प्रयासों से उसे 2 गुना कर नई दरों की प्रभावशील हो जाने से लगभग 15 करोड़ से अधिक कर का लक्ष्य रखा गया है
नगर निगम के बिजली का सालाना विद्युत बिल 10 करोड़ 21 लाख भरना पड़ रहा था जिस कम कर एक करोड़ 50 लाख तक लाने का लक्ष्य रखा गया है
नगर निगम के 55 कचरा वाहनों पर जीपीएस ट्रैकिंग लगाए जाने से व्यवस्था नियमित हुई है इस में से 10 इलेक्ट्रिक कचरा वाहन क्रय कर उसकी चार्जिंग नगर निगम परिसर में सोलर पॉइंट स्टेशन से चार्जिंग की जाती है
निगम की आय वृद्धि के लिए किए गए निगम के प्रयासों ने बहादरपुर रोड पर 10 एकड़ भूमि बीज निगम से आवंटित कराकर यह निगम कार्यालय परिसर व्यवसायिक आवासीय कॉम्प्लेक्स तथा 20 करोड़ की लागत से गीता भवन का निर्माण कराया जाएगा इसी प्रकार निगम द्वारा पुनः घनत्वीकरण योजना में निकाय की अनुपयोगी भूमि का मूल्यांकन कराकर रुपए 5 हजार 425,54 लाख की प्रारंभिक योजना तैयार कर शासन को स्वीकृति हेतु भेजी गई है इस योजना के लागू होने से लोकोपयोगी संरचनाओं का निर्माण कर आय के स्त्रोत बढ़ाए जायेगे
महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा MPUDC द्वारा क्रियान्वित जल आवर्धन योजना की जानकारी प्रस्तुत की गई
जिसमें उन्होंने बताया कि नगर के लिए 50 एम एल डी की जल आवर्धन का कार्य 2018 में प्रारंभ हुआ था जिसको पूर्ण करने की समयावधि 02 वर्ष रखी गई थी तत्समय इसकी लागत 140 करोड़ थी अब विलंब राशि प्रारंभिक योजना में 18 हजार अंकलित नल कनेक्शनों की संख्या वर्तमान में 39 हजार हो जाने से इसकी लागत अब 200 करोड़ हो गई हैं


