विवेकानंद महाविद्यालय शाहपुर में ‘आपदा प्रबंधन’ पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शाहपुर, 30 अक्टूबर 2025 – विवेकानंद महाविद्यालय शाहपुर में गुरुवार को ‘आपदा प्रबंधन और बचाव उपाय’ विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की जानकारी देना और संकट की घडी में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य श्रीमति आरती ठाकुर के उद्धबोधन से हुआ। उन्होने कहा कि “आपदा का समय पूर्वानुमान नहीं होता, लेकिन सजगता और तैयारी से बड़ा नुकसान रोका जा सकता है।”
मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र सिंह तोमर जी ने छात्रों को भूकंप, बाढ़, आग और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में फर्स्ट एड, निकासी मार्ग (Evacuation Plan) और सेफ्टी उपकरणों के प्रयोग का लाइव प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता और भाषणों के माध्यम से आपदा प्रबंधन के महत्व को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था।
अंत में कार्यक्रम संयोजक श्री यश दूबे जी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि छात्र न केवल शिक्षित बल्कि जागरूकाक्षर नागरिक भी बनें¹।


