Saturday, April 4, 2026

Creating liberating content

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे...

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे की आराधना बुरहानपुर के मैथोडिस्ट चर्च शानवारा में गुड फ्राइडे...

महापौर ने डिजिटल माध्यम...

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52...

मराठी में नन्हीं जानकी...

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत...

संस्कार और भक्ति का...

संस्कार और भक्ति का संगम: विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा भगवद गीता...
Homeमध्यप्रदेशगौसेवा ही लोकसेवा...

गौसेवा ही लोकसेवा का सर्वोच्च रूप, गौसंवर्धन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है-अर्चना चिटनिस

गौसेवा ही लोकसेवा का सर्वोच्च रूप, गौसंवर्धन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है-अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। ग्राम संग्रामपुर स्थित जीवदया गौशाला में आज पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ “गोवर्धन पूजा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) ने पूजन-अर्चन किया और गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। श्रीमती चिटनिस ने गोवर्धन देव का पूजन-अर्चन कर सबके लिए धन-धान्य, आरोग्यता और सुख-शांति की कामना की। साथ ही गौसेवा एवं गौ आधारित उत्पाद निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया।
पूजन के पश्चात श्रीमती चिटनिस ने उपस्थित ग्रामवासियों और गौसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी आस्था, समृद्धि और आरोग्य की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से बुरहानपुर जिले की सभी गौशालाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाए। श्रीमती चिटनिस ने उपस्थित जनों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता अनुसार गौसेवा से जुड़कर समाज और संस्कृति की रक्षा में सहभागी बने।
कार्यक्रम के अंत में विधायक अर्चना चिटनिस ने स्वयं गौमाता को चारा खिलाया और गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि संग्रामपुर की यह पहल प्रदेशभर में गौसंवर्धन के जनआंदोलन का आदर्श उदाहरण है। कार्यक्रम का समापन “जय गौ माता-जय गोवर्धन” के जयघोष के साथ हुआ।
इस अवसर पर कलेक्टर हर्षसिंह, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, वीरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पाटिल, किशोर पाटिल, श्री मोढे़, गोपाल चौधरी, सरपंच मुकेश पाटिल, नितिन महाजन, बलराज नावानी, नरहरी दीक्षित, संभाजीराव सगरे, दत्तु शंकर महाजन, जयकुमार जैन, शुभम जैन, जयेश राउत, भारत भोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे की आराधना

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे की आराधना बुरहानपुर के मैथोडिस्ट चर्च शानवारा में गुड फ्राइडे की आराधना का आयोजन किया गया, जिसका संचालन रेव्ह. विजय के. लाल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर यीशु मसीह के क्रूस पर कहे गए...

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52 लाख बजट प्रस्तुत किया गया

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52 लाख बजट प्रस्तुत किया गया बुरहानपुर — माननीय महापौर महोदय द्वारा नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह बजट...

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत दिखा अपनत्व

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत दिखा अपनत्व सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के निवास पर आत्मीय स्वागतबुरहानपुर। मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल के बुरहानपुर प्रवास ने...