श्री नितिन नवीन जी के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर
बुरहानपुर जिला भाजपा कार्यालय पर मनाया जश्न,मिठााई खिलाकर दी बधाईयां
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री नितिन नवीन जी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बुरहानपुर जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में जनप्रतिनिधि,संगठन पदाधिकारी ,मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज लहराते हुवे जमकर नारेबाजी कर जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा नेता,कार्यकर्ता जमकर थिरके, वहीं मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट करते हुवे बधाइयां दी ।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ.श्री मनोज जी माने के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू , महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ,जनपद अध्यक्ष प्रदीप पाटील,पूर्व महापौर अतुल भाई पटेल सहित जनप्रतिनिधी,जिला एवं मंडल कार्यकारीणी तथा मोर्चा के पदाधिकारीगण, देवतुल्य कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रीत हुवे ।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.श्री मनोज जी माने ने इस अवसर पर कहा कि विश्व में भाजपा एक मात्र ऐसा दल है जो सबसे बढा दल होने के बावजुद लोकतांत्रीक तरीके से अपनी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करता है और पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता को जो सममान मिलता है ,उसका इससे बडा उदाहरण दुसरा क्या हो कि 45 वर्ष के युवा कार्यकर्ता बिहार राज्य के श्री नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित होते है। हमे अपनी पार्टी पर गर्व है। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को बधाईयां। उनके नेतृत्व में भाजपा और तेजी से मजबुती प्राप्त करेगी।
नेपानगर विधायक मंजु राजेन्द्र दाुद ,महापौर श्रीमती माधपुरी अतुल पटेल , पूर्व महापौर अतुल भाई पटेल ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखते हुवे कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद से कोसो दुर एक मजबुत संगठन है। जिसका एक कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है, यह बात हमसब को गौरवान्वीत करती है। राष्ट्रवाद की प्रहरी के रूप में भाजपा आज विशाल वटवृक्ष के समान विकसीत भारत के सपने को साकार करने में लगी हुई है। उसका एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र को समर्पीत भाव से प्राणपण से जुटा हुवा है। आपने नए बॉस को बधाई देते हुवे आने वाले समय में भाजपा को एतिहासीक सफलता प्राप्त होगी इस बात का विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ.श्री मनोज जी माने ,नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू , महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ,जनपद अध्यक्ष प्रदीप पाटील,पूर्व महापौर अतुल भाई पटेल ,महामंत्री ईश्वर चौहान , संजय जाधव,चिंतामन महाजन ,कैलाश पारीक ,रवि गावडे, प्रशांत पाटील,विपुल कानुगो, गजेन्द्र पाटील,समर्थ चिटनिस , सुनील बाघे, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटील, अनील वानखेडे , मंडल अध्यक्षसर्वश्री रविन्द्र काकडे, अक्षय मोरे , अमोल भगत,चिंटू राठौर ,प्रदीप कसेरा प्रकाश लाड सावित्री बत्रा, गजेंद्र वर्मा ,धनराज महाजन , गौरव शुक्ला,सरोदे, अंकित व्यास,गौरव शिवहरे,कृष्णा शाह ,भारत भुजड़े,अशोक पाटील,नितेश चौहान,युवराज महाजन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधी,जिला कार्यकारीणी पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी,महिला मोर्चा पदाधिकारी, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत प्रतिनिधी ,कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
जश्न मनाया


