विप्र नारी शक्ति संस्था बुरहानपुर ने मनाया हल्दी-कुमकुम और तिलगुड़ का त्योहार!
बुरहानपुर में विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा भव्य हल्दी-कुमकुम एवं तिलगुड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी एकता, संस्कार, और सामाजिक चेतना का परिचय दिया।
श्रीमती गौरी शर्मा ने कहा, “विप्र समाज की महिलाएं परिवार की धुरी हैं और समाज को दिशा देती हैं।” कार्यक्रम में एसडीएम पल्लवी पुराणिक, साधना तिवारी, और अन्य गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।
हल्दी-कुमकुम और तिलगुड़ का वितरण अनामिका बरौले और राधा दीक्षित ने किया। खेलों का आयोजन स्नेहा जोशी और प्रियंका शर्मा ने किया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर रक्तदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरदा परचुरे और वीणा सांगलीकार ने किया।


