खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ अच्छे नागरिक बनने में सहायक सिद्ध होता है- श्रीमती तारिका वीरेन्दसिंह ठाकुर
सेवासदन स्कूल में चार दिवसीय खेल महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन
बुरहानपुर । जिले की अग्रणी शैक्षणिक संस्था जीएनटी मॉन्टेसरी एवं सेवासदन हायर सेकण्डरी स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय खेल महोत्सव का समापन 14 नवम्बर को धूमधाम से खिलाड़ियों के सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवासदन शिक्षा समिति कि प्रखर अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर ने खचाखच भरे वृहद शाला परिसर में शाला के प्रतिभावान विजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया। खेल महोत्सव में विभिन्न प्रकार के खेलों कबड्डी, खो-खो, सर्कल बॉल, सेक रेस, टर्टल रेस, स्पाईडर रेस, लगोरी, 100 मीटर दौड़, लेमन स्पून रेस, गोला फेक, शतरंज, हग ऑफ गार, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में करीब 1700 विद्यार्थियों ने सहभागिता की जिसमें रनर, विनर एवं प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 650 विद्यार्थी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल के नेधावी विद्यार्थियों को शहर के प्रतिष्ठित स्व. ठा. शिवकुमारसिंह मेमोरियल अवार्ड कक्षा 12वीं में उत्कृष्ठ परिणाम अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले की प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्व. ठा. वीरेन्द्रसिंह फ्रीशीष अवार्ड दिया गया। केएमएम द्वारा स्टार ऑफ दी फयूचर अवार्ड 10वीं में सर्वोत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त विद्यार्थियों को प्रदान किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं की प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष स्व. वाकुर महेन्द्रकुमारसिंह जी एवं स्व. ठाकुर वीरेन्द्रकुमारसिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यार्थियों द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना की गई। इस अवसर पर अपने उद्धबोधन में श्रीमती तारिकासिंह ने कहा कि हमारी संस्था हमारे हमारे विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्कर्ष के लिए कृत संकल्पित है। हम विद्यार्थियों को यथोचित, आधुनिक संसाधन उपलब्ध करवाकर संस्कारयुक्त परोपकारी, संवेदनशील, सम्पूर्ण मानव बनाने हेतु प्रयासरत है। इस खेल आयोजन के कारण विद्यार्थियों ने मोबाईल से दूरी बनाकर अपने स्वास्थ्य के प्रति नजदीकी बनाई है। पालकों का भी हमें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस उद्देश्य की सफलता इस भव्य “खेल महोत्सव” में विद्यार्थी खिलाड़ियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से इंगित की है।
“खेल महोत्सव” में विद्यार्थियों की अदभूत प्रस्तुति में उपस्थितजनों को अत्यंत प्रभावित किया। इस अवसर पर श्रीमती किशोरी देवी शिवकुमारसिंह जी पूर्व अध्यक्ष नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना, श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर अध्यक्ष सेवा सदन शिक्षा समिति, समिति के अन्य पदाधिकारी श्री सुरेशचंद्र मुंशी उपाध्यक्ष, श्री हसमुखलाल जरीवाला सचिव, श्री के.डी. पटेल सह-सचिव, कार्यकारिणी सदस्यगण श्री सुखलाल महाजन, श्री सतीश अग्रवाल, श्री विनोद शंखपाल, श्री महेश पटेल, श्री विलास गोसावी, श्री केतनभाई शाह, श्री देवेश्वरसिंह ठाकुर, सम्मानीय सदस्य श्रीमती जयश्री सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, श्रीमती लयश्री ठाकुर दीदी, मेनेजर श्री मनीष पटेल, समाजसेवी डॉ. एम.एस. तारीक, समस्त प्राचार्य सेवासदन महाविद्यालय डॉ. एस.एम. शकील, शिक्षा महाविद्यालय डॉ. जगदीश आसखडके, विधि महाविद्यालय डॉ. मोहन सोनी, प्रबंधन महाविद्यालय डॉ. राहुल राठौर, शाला एवं बड़ी संख्या में पालक विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित थे। शाला प्राचार्य डॉ. हर्षद दीक्षित ने शाला का वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नितिन भालदे, श्रीमती मोनालिका चौहान एवं श्री अनिल मिश्रा ने किया। आभार जी.एन.टी. प्राचार्य श्रीमती नेहा चौधरी ने माना। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
:


