Monday, April 6, 2026

Creating liberating content

राष्ट्र सर्वोपरि की भावना...

राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से सेवा, समर्पण और सुशासन का संकल्प-यही भाजपा कार्यकर्ता...

माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती...

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया,...

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी...

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया,...

चतुर्वेदी की जयंती पर...

चतुर्वेदी की जयंती पर पत्रकारों का सम्मान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि बुरहानपुर...
Homeबुरहानपुरआत्मनिर्भरता मिशन

आत्मनिर्भरता मिशन

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन ‘‘आत्मनिर्भरता मिशन‘‘ किसानों को खुशहाल और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ करते हुए देश के अन्नदाताओं को 42 हजार करोड़ से अधिक की कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के जिला पंचायत सभाकक्ष से कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता कर प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन का श्रवण किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गजानन महाजन, जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा, कृषि समिति अध्यक्ष किशोर पाटिल, रूद्रेश्वर एंडोले, किशोर कामठे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कृषकगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने “पीएम धन-धान्य कृषि योजना” और “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का शुभारंभ करते हुए देश के कृषक समुदाय को आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई दिशा प्रदान की। कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर प्रधानमंत्री जी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन से ग्रामीण भारत का हर कोना विकास की नई इबारत लिख रहा है। किसानों की आय बढ़ाने, फसलों के मूल्य संवर्धन और आधुनिक तकनीकों के प्रसार की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना कृषि उत्पादन में पीछे रहने वाले देश के 100 आकांक्षी जिलों का चयन कर उन्हें आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य देश के 100 कम फसल उत्पादकता वाले जिलों को लक्षित करना है। इन जिलों में किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि मूलक नवाचारों, उन्नत खेती के प्रयोगों, और मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के पांच मुख्य उद्देश्य हैंः पहला-कृषि उत्पादकता को बढ़ाना, दूसरा-फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना, तीसरा-पंचायत और ब्लॉक स्तर पर फसल-उपरांत भंडारण क्षमता बढ़ाना, चौथा-विश्वसनीय जल पहुंच के लिए सिंचाई बुनियादी ढांचे में सुधार करना और पांचवां-किसानों के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक कृषि ऋण तक अधिक पहुंच को सक्षम बनाना। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने इस अवसर पर दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का भी शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से दालों के उत्पादन को प्राथमिकता दी जाएगी और किसानों को प्रोत्साहित कर समृद्ध बनाया जाएगा। बुरहानपुर की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जिले में पानी की उपयोगिता, जल-समृद्धता, और खेती के साथ समन्वय जैसे पहलुओं को प्राथमिकता देने से हमें कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद होगी।

दिनांक:- 11 अक्टूबर 2025
01

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से सेवा, समर्पण और सुशासन का संकल्प-यही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान-अर्चना चिटनिस

राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से सेवा, समर्पण और सुशासन का संकल्प-यही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान-अर्चना चिटनिसबुरहानपुर। विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रविवार को बुरहानपुर विधानसभा के लोकमान्य तिलक मंडल, लोकमाता अहिल्यादेवी...

माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील ने पंडित चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पाटील ने पत्रकारों को संबोधित...

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील ने पंडित चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पाटील ने पत्रकारों को संबोधित...