Wednesday, February 4, 2026

Creating liberating content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन...

केंद्रीय आम बजट के...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने...

रंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के...

प्रेस विज्ञप्तिरंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का...
Homeबुरहानपुरभगवान बिरसा मुंडा...

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर बुरहानपुर में अर्चना चिटनिस की मुख्य अतिथि में होगा भव्य जिला स्तरीय मुख्य समारोह

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर बुरहानपुर में अर्चना चिटनिस की मुख्य अतिथि में होगा भव्य जिला स्तरीय मुख्य समारोह
बुरहानपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के समापन अवसर पर 15 नवंबर को बुरहानपुर जिले में भी जनजातीय गौरव दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। जनजातीय परंपराओं के संरक्षण और उनके इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य से जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह बुरहानपुर स्टेडियम में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसमें सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी- कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस हेतु विशेष स्क्रीन और तकनीकी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय और शहरवासी कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकें।
कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों, परंपराओं, जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित प्रदर्शनियाँ भी लगाई जाएँगी। इन प्रदर्शनियों में बिरसा मुंडा सहित विभिन्न जनजातीय नायकों के योगदान, बलिदान और प्रेरणादायी प्रसंगों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। जनजातीय नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

दिनांक:- 14 नवंबर 2025
02

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27 स्व. परमानंद जी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम के एमआईसी हॉल में देखा गया लाइव प्रसारण बुरहानपुर । भारत के यशस्वी...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार विकास को नई ऊर्जा मिलेंगीबुरहानपुर। केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें डॉक्टर श्री मनोज जी माने बजट को लेकर जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था, तैयारियों को लेकर बैठक दायित्व सौंपे बुरहानपुर। भारतीय जनता...