खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के सतत प्रयास से मिली सौगात
प्रतिदिन चलने वाली गोवा एक्सप्रेस ट्रेन का बुरहानपुर में मिला स्टॉपेज क्षेत्रवासी ने कहा धन्यवाद सांसद जी
- सांसद पाटील के कार्यकाल में बुरहानपुर,नेपानगर और खंडवा स्टेशन पर 15 वी ट्रेन का मिला ठहराव
- गोवा जाने के लिए अब बुरहानपुर से सीधी कनेक्टिविटी
- रेलवे संघर्ष समिति ने भी सांसद का माना आभार
बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन चलने वाली गोवा एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज की सौगात मिल गई है। उनके कार्यकाल में संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर 15 वी ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति मिली है। इस सौगात के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार माना है।
सांसद ने अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया अपने नाम
डीआरयूसीसी सदस्य पंकज नाटानी ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटील सतत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, चेयरमैन रेलवे बोर्ड सहित अधिकारियों से संपर्क व पत्राचार करते हुए संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर,नेपानगर और खंडवा में रेलवे को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ट्रेनों के स्टॉपेज
के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। खंडवा लोकसभा के राजनीतिक इतिहास में वे ऐसे पहले सांसद बन गए हैं जिन्होंने अब तक 15 ट्रेनों का स्टॉपेज दिलाकर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
सांसद के प्रयास से बुरहानपुर स्टेशन पर इन ट्रेनों के मिले स्टॉपेज।
➖ लोकमान्य तिलक बनारस एक्सप्रेस
➖अहमदाबाद प्रयागराज एक्सप्रेस
➖ जयपुर हैदराबाद एक्सप्रेस
➖ अहमदाबाद सहरसा एक्सप्रेस
➖ जयपुर हैदराबाद एक्सप्रेस
➖ पूणे जबलपुर एक्सप्रेस
➖ गोवा एक्सप्रेस अब
जल्द जारी होगा शेड्यूल
प्रतिदिन गोवा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12779/12780 के स्टॉपेज से बुरहानपुर से अप में सातारा,पुणा, गोवा जाने तथा डाउन में भोपाल, ह निजामुद्दीन जाने में यात्रियों को सुविधा होंगी। ट्रेन के स्टॉपेज की मंजूरी मिल गई है जल्द ही इसकी तारीख और समय का शेड्यूल भी जारी हो जायेगा। इस ट्रेन के ठहराव को लेकर लगातार मांग उठ रही थी।


