ग्राम फतेपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 55 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया
इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 10 नवम्बर सोमवार को पंचायत कार्यालय, ग्राम फतेपुर, बुरहानपुर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, जनरल मेडिसिन एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. किमाया साली (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन विभाग), एवं कु. श्रुति द्विवेदी ( नेत्र रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, सरपंच श्री भूरा पटेल, ग्राम फतेपुर एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
ग्राम फतेपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


