प्रेस विज्ञप्ति
रंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का समापनसेवासदन महाविद्यालय में 27 से 30 जनवरी 2026 तक चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर अध्यक्ष सेवासदन शिक्षा समिति ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष, सी.ए. एवं कर सलाहकार संघ सीए पंकज सोमैय्या सहित नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाने की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती किशोरीदेवीसिंह, समिति सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, सहसचिव श्री के. डी. पटेल, कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र लाड, संचालक श्री सुखलाल महाजन, डाॅ. नारायण पाटिल, श्री सतीष अग्रवाल, श्री विलास गोसावी, ठा. आदित्यवीरसिंह, श्री गुलाब मंसूरी, मैनेजर श्री मनीष पटेल, पूर्व प्राचार्य डाॅ. अनिल कापडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। समापन कार्यक्रम के प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवन के साथ किया गया तत्पश्चात एनसीसी कैडे्टस व प्रतिभागी खिलाडियों द्वारा मार्चपास्ट भी किया गया। अतिथि सत्कार के बाद सेवासदन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एम. शकील ने अपने स्वागत भाषण में वार्षिक खेल महोत्सव 2026 में आयोजित कबड्डी, वाॅलीबाॅल, क्रिकेट, खो-खो, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, रस्साकसी, पिट्टू, एथेलिटिक्स आदि खेलों में सहभागी 622 खिलाडियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं अनुशासन बनाये रखने की सराहना की। मुख्य अतिथि सीए. पंकज सोमैया ने कहां की मेरी खेलों में कोई विशेष रुचि नहीं है लेकिन महाविद्यालय द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में आकर मेरा मन भी खेलने का होने लगा है। खेलों में भाग लेने वाला ही असली विजेता होता है, हार जीत मायने नहीं रखती। सेवासदन महाविद्यालय विगत कई वर्षों से श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह ठाकुर के अध्यक्षीय कार्यकाल में नवाचार कर निरंतर प्रगति कर रहा है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती तारिका वीरेंद्रसिंह ठाकुर ने कहा कि हमने कुछ समय पहले ही विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए महाविद्यालय स्तर पर खेल महोत्सव आयोजित करने का स्वप्न देखा था और बहुत ही कम समय में आज हम उसे मूर्त रूप में आयोजित होता देख रहे हैं। यह सब आयोजन समिति की दृढ़ इच्छा शक्ति का ही परिणाम है। सभी प्राध्यापकों की इसमें महती भूमिका के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। वार्षिक खेल महोत्सव के समापन समारोह में टाॅपर्स और विजेता खिलाडियों को प्रमाण पत्र एवं ट्राॅफी भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही इस खेल महोत्सव में कला संकाय के रेड हाउस ने सर्वाधिक प्रतियोगिताएं जीत कर रनिंग हाउस वीनर ट्राॅफी से सम्मानित किया गया। उक्त समारोह में प्राचार्य डाॅ. जगदीश आसखड़के, डाॅ. मोहन सोनी, डाॅ. राहुल राठौर, डाॅ. हर्षद दीक्षित, प्रो. नेहा चौधरी, क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मनीषा पाटिल, समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. भरत रावल ने किया एवं आभार केप्टन सुशिल माहेश्वरी ने व्यक्त किया।
रंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का समापन सेवासदन


