Tuesday, February 3, 2026

Creating liberating content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन...

केंद्रीय आम बजट के...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने...

रंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के...

प्रेस विज्ञप्तिरंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का...
Homeबुरहानपुरजिला निर्वाचन अधिकारी...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित

बुरहानपुर/18 नवम्बर, 2025/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह ने एसआईआर के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर बीएलओ श्री प्रफुल्ल बाविस्कर एवं बीएलओ श्री पंकज महाजन को शील्ड देकर सम्मानित किया।

विदित है कि, जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य तेज गति से जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर का कार्य संपादित कर रहेे है, ताकि कोई भी मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाये। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण करने, भरा हुआ पत्रक कलेक्ट करने तथा पत्रक का डिजिटाइजेशन कर रहे हैं।

जिले की विधानसभा क्षेत्र-179 नेपानगर के ग्राम सायर के बीएलओ श्री प्रफुल्ल बाविस्कर द्वारा 66.67 प्रतिशत वहीं विधानसभा क्षेत्र-180 बुरहानपुर के ग्राम लोनी के बीएलओ श्री पंकज महाजन 55.76 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर चुके है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण में समर्पण, समय-प्रबंधन और प्रभावी कार्य-पद्धति अपनाते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है, जो अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायक है।

बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्र में पहले ही दिन से कार्य की प्राथमिकता तय की और उसी अनुसार निरंतर काम किया। बीएलओ श्री प्रफुल्ल बाविस्कर ने बताया कि, उन्होंने सबसे पहले गणना पत्रकों में सामान्य जानकारी स्वयं भरकर पहले से ही तैयार कर ली, जिससे घर-घर संपर्क के दौरान समय की बचत हो सके। उन्होंने डोर-टू-डोर गणना पत्रक भरने में सहयोग किया और प्राप्त पत्रांे का डिजिटाइजेशन करते गये। कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने हेतु उन्होंने क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया और हर मतदाता तक पहुँचे।

इसी कड़ी में बीएलओ श्री पंकज महाजन ने बताया कि उन्होंने एसआईआर कार्य को स्मार्ट तरीके से पूरा किया। उन्होंने गणना पत्रकों की सामान्य जानकारी पहले ही भरकर तैयार रखी। इसके साथ ही बीएलओ श्री पंकज महाजन पूरे क्षेत्र में सामूहिक रूप से जागरूकता और सूचना प्रसार करते रहे। उन्होंने मतदाताओं को एसआईआर के महत्व, और प्रक्रिया की जानकारी दी। मतदाताओं को पहले ही गणना पत्रक में लगने वाली आवश्यक जानकारी तैयार रखने के लिए कहा, जिससे फॉर्म भरने में आसानी हो सके।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27 स्व. परमानंद जी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम के एमआईसी हॉल में देखा गया लाइव प्रसारण बुरहानपुर । भारत के यशस्वी...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार विकास को नई ऊर्जा मिलेंगीबुरहानपुर। केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें डॉक्टर श्री मनोज जी माने बजट को लेकर जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था, तैयारियों को लेकर बैठक दायित्व सौंपे बुरहानपुर। भारतीय जनता...