जिला बुरहानपुर
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा प्रसिद्ध लोखंडिया माता मेला स्थल का किया निरीक्षण।
जिला बुरहानपुर दिनांक 02.01.2026 में थाना खकनार क्षेत्र में लगने वाला प्रसिद्ध लोखंडिया माता मेला का कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा प्रसिद्ध लोखंडिया माता मेला स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मार्ग व्यवस्था, मेला व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं तैनात फोर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मार्ग एवं यातायात व्यवस्था:–
मेला क्षेत्र के आसपास वन-वे/डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश।
प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर यातायात पुलिस की अतिरिक्त तैनाती।
आपातकालीन वाहनों (एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड) के लिए क्लियर कॉरिडोर सुनिश्चित करने के निर्देश।
मेला व्यवस्था:–
भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेटिंग एवं प्रवेश-निकास के पृथक मार्ग बनाए रखने के निर्देश।
महिला, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष सहायता प्वाइंट स्थापित करने को कहा।
असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु सादे वर्दी में पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश।
पार्किंग व्यवस्था:–
निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्किंग सुनिश्चित कराने के निर्देश।
पार्किंग स्थलों से मेला परिसर तक सुगम पैदल मार्ग व्यवस्था पर विशेष ध्यान।
अव्यवस्थित पार्किंग पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम:–
मेला क्षेत्र एवं मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश।
कंट्रोल रूम में प्रशिक्षित स्टाफ की 24×7 ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश।
सामान्य दिशा-निर्देश:–
मेला अवधि के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर।
पुलिस, प्रशासन, होमगार्ड्स एवं वालंटियर्स के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश।
श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं सहयोग प्रदान करें।


