Sunday, February 1, 2026

Creating liberating content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन...

केंद्रीय आम बजट के...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने...

रंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के...

प्रेस विज्ञप्तिरंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का...
Homeबुरहानपुरबहुप्रतिक्षित दर्यापुर-जसौंदी रोड...

बहुप्रतिक्षित दर्यापुर-जसौंदी रोड से फोफनार कला तक सड़क निर्माण कार्य अर्चना चिटनिस ने किया शुभारंभ

बहुप्रतिक्षित दर्यापुर-जसौंदी रोड से फोफनार कला तक सड़क निर्माण कार्य अर्चना चिटनिस ने किया शुभारंभ
बुरहानपुर। क्षेत्रीय विकास को गति देने और ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बहुप्रतिक्षित दर्यापुर-जसौंदी रोड से फोफनार कला तक सड़क नवनिर्माण एवं डामरीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, मंडलाध्यक्ष नितीन महाजन, वैभव महाजन, दत्तु महाजन, नकुल पंडित, अखिलेश राठौर, तुषार महाजन, शुभम जैन, जयेश राउत, वीरेन्द्र पाटिल सहित ग्रामीणजन, किसान, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि यह मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में था। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे किसानों को अपनी उपज परिवहन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया, जिसके बाद निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत इस मार्ग का संपूर्ण नवीनीकरण किया जा रहा है। लगभग 4.23 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क का डामरीकरण होगा तथा सड़क को 3.75 मीटर चौड़ाई के साथ साइडर पट्टी मिलाकर कुल 7.5 मीटर तक विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण एजेंसी अगले 5 वर्षों तक मार्ग का संधारण भी करेगी, जिससे आने वाले वर्षों में ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिलती रहेगी। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि दर्यापुर-जसौंदी रोड से फोफनार कला मुख्य मार्ग है। वर्तमान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत आता है। इस मार्ग को जिले के मुख्य मार्गांे में शामिल करने हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया है।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, जल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों में लगातार कार्य हो रहे हैं। आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी।
ग्रामीणों ने अर्चना चिटनिस का किया स्वागत, जताया आभार
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ होते ही ग्रामीणों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी। ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि इस मार्ग के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यवसाय से जुड़े कार्यों में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27 स्व. परमानंद जी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम के एमआईसी हॉल में देखा गया लाइव प्रसारण बुरहानपुर । भारत के यशस्वी...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार विकास को नई ऊर्जा मिलेंगीबुरहानपुर। केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें डॉक्टर श्री मनोज जी माने बजट को लेकर जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था, तैयारियों को लेकर बैठक दायित्व सौंपे बुरहानपुर। भारतीय जनता...