Sunday, April 5, 2026

Creating liberating content

माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती...

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया,...

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी...

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया,...

चतुर्वेदी की जयंती पर...

चतुर्वेदी की जयंती पर पत्रकारों का सम्मान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि बुरहानपुर...

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे...

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे की आराधना बुरहानपुर के मैथोडिस्ट चर्च शानवारा में गुड फ्राइडे...
Homeबुरहानपुरराष्ट्र सर्वोपरि की...

राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से सेवा, समर्पण और सुशासन का संकल्प-यही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान-अर्चना चिटनिस

राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से सेवा, समर्पण और सुशासन का संकल्प-यही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान-अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रविवार को बुरहानपुर विधानसभा के लोकमान्य तिलक मंडल, लोकमाता अहिल्यादेवी मंडल एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता करते हुए देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया।
इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित एक सशक्त वैचारिक संगठन है। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी पार्टी की कार्यशैली का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करना, सेवा और समर्पण को जीवन का उद्देश्य बनाना तथा सुशासन को प्राथमिकता देना ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने कहा कि ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और कार्यपद्धति से जोड़ते हैं, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से कर पाते हैं।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने “पंच निष्ठाओं” के महत्व को बताते हुए कहा कि राष्ट्र निष्ठा, विचार निष्ठा, संगठन निष्ठा, आचरण निष्ठा और सेवा निष्ठाकृये पांच आधार एक साधारण कार्यकर्ता को आदर्श कार्यकर्ता बनाते हैं। जब कार्यकर्ता इन सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करता है, तब संगठन स्वतः ही सशक्त बनता है। इस दौरान उन्होंने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों, पुल-पुलियाओं, पेयजल व्यवस्था, नगरीय अधोसंरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, उद्यान विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और आधारभूत संरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
श्रीमती चिटनिस ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया है। इन योजनाओं का लाभ बुरहानपुर के नागरिकों तक भी प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। लाड़ली बहना योजना, किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बुनियादी सुविधाओं का विस्तारकृये सभी प्रयास प्रदेश को तेजी से प्रगति की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति इनका लाभ प्राप्त कर सके। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास कार्यों को और अधिक गति दी जा सकती है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण महाअभियान से प्रेरित होकर कार्यकर्ता समाज सेवा, सुशासन और विकास के कार्यों में नई ऊर्जा के साथ जुटेंगे तथा “विकसित मध्यप्रदेश-विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, कैलाश पारीक, प्रशांत पाटिल, विपुल कानूनगो, नरहरी दीक्षित, बलराज नावानी, संभाजीराव सगरे, रूद्रेश्वर एंडोले, अक्षय मोरे, रवि काकडे़, अमोल भगत, दीपक महाजन सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील ने पंडित चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पाटील ने पत्रकारों को संबोधित...

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया

बुरहानपुर में माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील ने पंडित चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पाटील ने पत्रकारों को संबोधित...

चतुर्वेदी की जयंती पर पत्रकारों का सम्मान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

चतुर्वेदी की जयंती पर पत्रकारों का सम्मान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि बुरहानपुर :- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, महान कवि और 'एक भारतीय आत्मा' के नाम से विख्यात पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती शनिवार को जनपद कार्यालय...