Tuesday, February 3, 2026

Creating liberating content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन...

केंद्रीय आम बजट के...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने...

रंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के...

प्रेस विज्ञप्तिरंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का...
Homeबुरहानपुरएसआईआर लोकतंत्र की...

एसआईआर लोकतंत्र की सुरक्षा का अभियान, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य में जुटें-अर्चना चिटनिस

एसआईआर लोकतंत्र की सुरक्षा का अभियान, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य में जुटें-अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे। वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में सुरक्षित रहे और किसी पात्र मतदाता को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और संकल्प के साथ सफल बनाएं। कार्यकर्ताओं की बूथ-स्तरीय सक्रियता से मतदाता सूची का शुद्धिकरण अभियान निश्चित रूप से सफल होगा और लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी।
यह बात विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने एसआईआर के संबंध में बुरहानपुर विधानसभा के ग्राम भावसा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों सहित ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बारे में किसी को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है, यह निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने का शक्तिशाली माध्यम है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी भी दी।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एसआईआर अभियान में सक्रिय सहभागिता कर मतदाताओं की पूरी मदद करें। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर तक पहुंचकर यह सुनिश्चित करे कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही तरीके से जुड़े। 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं, विवाह के बाद परिवार में शामिल नए सदस्यों के नाम जोड़ना तथा आजीविका हेतु यहां रह रहे नागरिकों की सहायता करना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक व पात्र मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक अधिकारों को संरक्षित करने का अभियान है, इसलिए मतदाताओं में किसी भी प्रकार की आशंका या भ्रम न फैलने पाए, इसका भी कार्यकर्ता ध्यान रखें।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि एसआईआर अभियान मतदाता सूची को स्वच्छ, शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने का माध्यम है। इसलिए बाहरी मतदाताओं या ऐसे लोगों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हो सकते हैं। यदि ऐसे नाम पाए जाते हैं, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत जानकारी बीएलओ एवं निर्वाचन आयोग को देकर मतदाता सूची को सटीक बनाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एसआईआर को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह नाम हटाने का अभियान बिल्कुल नहीं है। इसका मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल वही नाम रहें जो वास्तव में पात्र हैं, तथा कोई भी वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जन-जन को जागरूक करें और असत्य प्रचार करने वालों को तथ्यात्मक जानकारी के साथ जवाब दें। यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करना है।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, गुलचंद्रसिंह बर्ने, नीतिन महाजन, इंदरसिंह, नामदेव महाजन, दत्तु महाजन, वैभव महाजन, समाधान कोली, दिवाकर कोली, शांतिलाल पाटील, गफ्फार मंसूरी, किरण पटेल, भीमसिंह चौहान, शैलेन्द्र महाजन, उमेश सातारकर, पुंडलिक पाटिल, अशोक राठौर, जयेश राउत एवं शुभम जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27 स्व. परमानंद जी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम के एमआईसी हॉल में देखा गया लाइव प्रसारण बुरहानपुर । भारत के यशस्वी...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार विकास को नई ऊर्जा मिलेंगीबुरहानपुर। केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें डॉक्टर श्री मनोज जी माने बजट को लेकर जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था, तैयारियों को लेकर बैठक दायित्व सौंपे बुरहानपुर। भारतीय जनता...