Saturday, April 4, 2026

Creating liberating content

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे...

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे की आराधना बुरहानपुर के मैथोडिस्ट चर्च शानवारा में गुड फ्राइडे...

महापौर ने डिजिटल माध्यम...

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52...

मराठी में नन्हीं जानकी...

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत...

संस्कार और भक्ति का...

संस्कार और भक्ति का संगम: विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा भगवद गीता...
Homeबुरहानपुरबुरहानपुर के निर्देशन...

बुरहानपुर के निर्देशन में अनुभूति कैम्प आयोजित किया गया

वनपरिक्षेत्र शाहपुर में  को वन विभाग और मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के तत्वाधान में वन मंडल बुरहानपुर के वन परिक्षेत्र शाहपुर की बीट चौण्डी के कक्ष क्रमांक 428 में श्री विद्याभूषण सिंह वन मंडल अधिकारी महोदय बुरहानपुर के निर्देशन में अनुभूति कैम्प आयोजित किया गया जिसमें 137 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। अनुभूति कैम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईच्छापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाचनखेडा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धामनगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दापोरा एवं शासकीय हाईस्कुल सिरसोदा के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने वन भ्रमण किया। कार्यक्रम में माननीय विधायक बुरहानपुर श्रीमति अर्चना चिटनीस, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रदिप पाटिल, नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विरेन्द्र तिवारी, श्री अजय सागर उप वनमण्डलाधिकारी बुरहानपुर, थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा उपस्थित हुए। माननीय विधायक द्वारा शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को वनो एवं पर्यावरण का मानव जीवन में महत्व के बारे में जानकारी दी तथा मृदा एवं जल संरक्षण के महत्व को समझाया तथा इसके प्रचार प्रसार करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रेरक राहुल तायडे एवं प्रशांत सालबंदे द्वारा वनो में पाई जाने वाली वृक्ष प्रजातियों एवं औषधिय पौधों की पहचान कर उनका चिकित्सिकीय गुणों एवं वैज्ञानिक नामों तथा पॉलीथिन के उपयोग से होने वाली हानियों की जानकारी दी। कैम्प में विद्यार्थियों को केप, अनुभूति पुस्तिका एवं हर्बल किट वितरित किए गए । क्विज का आयोजन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए । अन्य विद्यार्थियों को कैम्प में उपस्थिति हेतु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने की शपथ ली गईं। श्री रितेश उइके वन परिक्षेत्राधिकारी शाहपुर द्वारा आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में श्री नितिन महाजन, श्री गफ्फार मंसुरी, श्री सोनु बरने, श्री नामदेव महाजन तथा वनपरिक्षेत्र शाहपुर के समस्त वन कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे की आराधना

बुरहानपुर में गुड फ्राइडे की आराधना बुरहानपुर के मैथोडिस्ट चर्च शानवारा में गुड फ्राइडे की आराधना का आयोजन किया गया, जिसका संचालन रेव्ह. विजय के. लाल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर यीशु मसीह के क्रूस पर कहे गए...

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52 लाख बजट प्रस्तुत किया गया

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52 लाख बजट प्रस्तुत किया गया बुरहानपुर — माननीय महापौर महोदय द्वारा नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह बजट...

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत दिखा अपनत्व

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत दिखा अपनत्व सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के निवास पर आत्मीय स्वागतबुरहानपुर। मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल के बुरहानपुर प्रवास ने...