मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 14 दिसंबर रविवार को सूर्यम रेसिडेंसी बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. दिव्येश लॉड (कंसल्टेंट फिजिशियन), डॉ. रौनिक बांसोड (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन) एवं कु. श्रुति द्विवेदी (नेत्र रोग विभाग) के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।
सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, एवं ऑल इज वैल हॉस्पिटल के स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल


